नीमच। शहर की स्वर्णकार धर्मशाला में कपिश सेवा समिति के तत्वाधान में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवा रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान महादान किया। समिति के अध्यक्ष विकास नामदेव ने बताया कि रक्तदान शिविर 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में करीब 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि कपिश सेवा समिति समाज सेवा के कार्यों में लगातार अपना योगदान देती रहेगी। भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।कपिश सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में वधवा नर्सिंग होम और डीलाइफ सुरक्षा सेंटर द्वारा सराहनीय सेवाएं दी गई। आयोजकों द्वारा इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में अध्यक्ष विकास नामदेव, अनिल पटवा कैलाश मालवीय, राकेश पटवा, दिलीप ग्वाला, डॉक्टर स्वप्निल वधवा, पल्लव अग्रवाल, रविंद्र सिंह परिहार, योगेश बागड़ी,विश्वास खंडेलवाल, मदन पाटीदार, बलवंत राठौर, पवन सज्जन, राहुल बागड़ी, देवेंद्र प्रजापति और समिति के सदस्य मौजूद रहे।