नीमच। सावित्री बाई फुले की 194 वीं जन्म जयंती के अवसर पर नीमच में फूल माली सैनी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चमड़ा कारखाने के पास सामुदायिक भवन की भूमि पर महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फूल माली सैनी समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती, ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी पुरुषोत्तम सैनी और मोहनलाल सैनी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और कुप्रथाओं को समाप्त करने में सावित्रीबाई फुले का अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, अर्जुन लाल सैनी, भीम सिंह सैनी, रामचंद्र सैनी, राम गोपाल सैनी, मनोहर लाल सैनी, सत्यनारायण सैनी, आनंद, यादव प्रसाद और समाज के वरिष्ठगण मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जया सैनी ने किया।