नीमच। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड से एक लावारिस व्यक्ति का शव बीती शाम जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7.30 बजे नगर पालिका के शव वाहन द्वारा प्रत्यक्षदर्शी की सूचना के आधार पर चालक राजकुमार ने लावारिस व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव देखने पर व्यक्ति की उम्र करीबन 65 वर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति के दाहिने हाथ पर हिंदी में ओम लिखा हुआ है। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी द्वारा अपील की गई है कि यदि किसी को इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तुरंत 9755603676 पर सूचित करें। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
