नीमच। स्थानीय महू रोड़ छावनी कब्रिस्तान कमेटी की बैठक रविवार को कब्रिस्तान परिसर में समाजसेवी मो. रफीक निजामी की सदारत में सम्पन्न हुई बैठक में आगामी दिनों में मुस्लिम समाज के त्योहार शबे-बारात एवं रमजान का पवित्र माह शुरू होने वाला है। इसको लेकर कब्रिस्तान में लाईट पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा कर व्यवस्था तय की गई।
बैठक में कब्रिस्तान प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैहजाद कुरैशी उपाध्यक्ष मो. शकील कुरैशी वरिष्ठ मार्ग दर्शक एडवोकेट युनूस कुरैशी इल्यास कुरैशी बाबूजी जावेद दुर्रानी ने नईम भाई जीजा टायर मेहमूद भाई इकबाल पठान कोषाध्यक्ष अकबर भाई पासपोर्ट वाले मीडिया प्रभारी भुरा कुरैशी आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भुरा कुरैशी द्वारा दी गई।