नीमच। जिले के जावद तहसील में पाटीदार समाज का बड़ा आयोजन रविवार पांच जनवरी को होने जा रहा है जिसमें उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात) चौयरमेन प्रचार प्रसार प्रवीण भाई पटेल सहित उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात) के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जानकारी देते हुवे उमिया माताजी संस्थान ऊंझा ट्स्टी राजेश पाटीदार कनावटी व जिलाध्यक्ष नीमच श्याम पाटीदार ने बताया कि जावद तहसील के गांव सुवाखेड़ा पानोली ओर रामनगर में पाटीदार समाज कुलदेवी मां उमीयां माता जी फोटो मन्दिर स्थापना दिनांक 5 जनवरी रविवार सुबह 9 बजे सुवा खेड़ा, दोपहर 1 बजे पानोली तथा शाम 4ः30 बजे रामनगर में होने जा रही हैं जिसमें मुख्य अतिथि बतौर वसंत भाई चौकसे, सह मंत्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात), गटोर भाई पटेल, चौयरमेन फोटो मन्दिर कमेटी उमिया माताजी संस्थान ऊंझा (गुजरात), हितेष भाई पटेल, संयोजक उमिया परिवार संगठन( ऊंझा गुजरात), प्रहलाद भाई पटेल, मीडीया प्रभारी (ऊंझा गुजरात) तथा विशेष अतिथि पाटीदार समाज संगठन के सभी पदाधिकारी, पाटीदार समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सभी समाजजन मौजूद रहेंगे।
साथ ही उमिया माताजी संस्थान ऊंझा ट्स्टी राजेश पाटीदार कनावटी व जिलाध्यक्ष नीमच श्याम पाटीदार ने यह भी बताया कि उमिया परिवार संगठन के निम्न उद्देश्य है, मां उमिया आई है शिक्षा की ज्योत जलाना है, मां उमिया आई है समूह शादी से जुड़ना है, मां उमिया आई है व्यसन मुक्त होना है, मां उमिया आई है मृत्युभोज कार्यक्रम में सुधार करना है, उमिया माताजी के फोटो मन्दिर एवं शिखर मंदिर की जानकारी देना है।