BREAKING NEWS
KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 4:20 pm
KHABAR : रतलाम में छाए बादल, नहीं निकली तेज धूप, 48 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान; दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। ठंड का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ, आसमान में बादल छाए रहे, धूप ना के बराबर निकली। हल्की सर्द हवाओं से शीतलहर का असर बना हुआ है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।


पिछले कुछ दिनों से बर्फीली हवा चलने से शहर में दिन-रात कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ था। शनिवार सुबह से लोग तेज धूप का इंतजार करते रहे। लेकिन, आसमान मे बादल छाने से धूप ना के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का तीसरा दौर 13 जनवरी से आएगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलेगी।


मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह ओले-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। 13 जनवरी से फिर से पारा लुढ़केगा।


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। इसके साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटा तक रही।


तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
पिछले दिनों चली बर्फीली हवाओं के कारण रतलाम के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE