नीमच। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संपूर्ण मप्र में दिनांक 01-01-25 से 31-01-25 तक सडक सुरक्षा माह- 2025 परवाह थीम अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु दर 10 प्रतिशत तक कमी लाने के उददेश्य से ट्रैक्ट्रर एवं ट्रॉली एवं भारी वाहनो पर रिफलेक्टर/रेडियम लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक की अभिषेक रंजन के निर्देशन में यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान एवं यातायात टीम द्वारा वाहनों पर रिफलेक्टर लगाये जा रहा है।
प्रायः देखने में आता है कि अंधेरे एवं सर्दियों में धुंध के कारण ट्रेक्टर ट्राली जैसे वाहनो पर पिछे रिफलेक्टर/रेडियम नहीं लगे होने से रात्री के दौरान अदृश्यता के कारण दुर्घटनाओ की संभावना अधिक रहती है। रिफलेक्टर लगाये जाने से वाहनों की विजीबिलीटी बढ जाती है, जिससे अंधेरे एवं धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में निश्चित ही कमी आवेगी। यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहनो पर रिफलेक्टर/रेडियम लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” का संदेश भी दिया जा रहा है एवं वाहन चालको व शहरवासियों से अपील की जा रही है कि वह यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरों को भी सुरक्षित रखे।