नीमच। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय के अनुमोदन से प्रदेश में संगठन विस्तार के अंतर्गत नीमच जिले के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष हेतु विनोद कुमार पवार, जिला सचिव चंद्रश सेन एवं जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तोतला को प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल की अनुशंसा पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर जिले के सभी पार्टी साथियों ने नव मनोनीत पदाधिकारी को बधाई प्रेषित की है।