BREAKING NEWS
KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 6:45 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शाखाओं, पैक्‍स सोसायटी की समीक्षा, बोले- सभी शाखा प्रबंधक एवं पैक्‍स, किसानों के साथ आउटरीच कार्यक्रम करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला केंद्रीय सहाकारी बैंक की सभी शाखाओं के प्रबंधक, सोसायटी (पैक्‍स) के प्रबंधक किसानों के साथ आउटरीच कार्यक्रम कर, किसानों तक अपनी पहुंच बढ़ाए। सभी शाखाएं गत मार्च 2024 की तुलना में इस साल अपने नए ग्राहको की संख्‍या 15 प्रतिशत तक बढ़ाए। साथ ही नवीन बैंक खाते ग्राहकों के खोलकर जमा राशि बढ़ाए, जिससे बैंकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और सोसायटी के प्रबंधकों की बैठक में समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षैत्रीय प्रबंधक आर.पी.नागदा, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर, सभी सहकारिता निरीक्षक एवं अंकेक्षक उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने बैंक शाखा वार, पशु पालकों को के सी.सी. जारी करने की समीक्षा करते हुए, निर्देश दिए, कि आगामी अप्रैल 2025 तक सभी बैंक शाखाए नए 10 हजार संस्‍था किसान सदस्‍य पशु पालको को के सी.सी. जारी करे। कलेक्‍टर ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को पुराने बकाया ऋणों की शत-प्रतिशत वसूली करने तथा इस वर्ष के नवीन ऋणों की 95 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने 70 प्रतिशत से कम बकाया वसूली करने वाले शाखा प्रबंधकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि कोई भी शाखा प्रबंधक इस वित्‍तीय वर्ष में 95 प्रतिशत से कम वसूली ना करे, यह सुनिश्चित हो।

कलेक्‍टर ने बैंक शाखा वार किसानों को कृषि ऋण प्रदान करने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि अधिकाधिक किसानों को कृषि ऋण प्रदान करे। उन्‍होंने सभी बैंक शाखाओं को प्रतिमाह पांच-पांच किसानों का कृषि टर्म लोन स्‍वीकृत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने सोसायटी स्‍तर पर आयोजित होने वाली कृषि संगोष्‍ठी में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को भी संगोष्‍ठी में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE