BREAKING NEWS
KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2025, 6:51 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कल, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में जिला स्‍तरीय सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस पर 12 जनवरी को प्रतिवर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा दिवस के मौके पर विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन किया जाता है। सामूहिक सूर्य-नमस्कार के साथ स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
प्रदेश की समस्त विद्यालयीन संस्थाओं में 12 जनवरी को प्रात 9 से प्रात 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रात 9 बजे कार्यक्रम स्‍थल पर विद्यार्थियों को मैदान में एकत्रित करना, 9.20 मिनट पर मुख्‍य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन, 9.28 मिनट पर मां सरस्‍वती एवं स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण और 9.30 मिनट से 10.15 मिनट पर आकाशवाणी से सीधा प्रसारण, राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो पर संदेश प्रसारित होगा। सामूहिक सूर्य-नमस्कार समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जायेगा।
सामूहिक सूर्य नमस्कार में विधायक, जिला पंचायत अध्‍यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्‍टर भी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार में कक्षा-6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में भी बताया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE