नीमच। आज रामझर महादेव मंदिर परिसर में वन विभाग के द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में शामिल होकर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं वन विभाग के कर्मचारी गण से संवाद किया।
विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाला यह अनुभूति शिविर पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति बच्चों में रुचि एवं जागरूकता का विकास करने एवं प्रकृति से उनका जुड़ाव बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर, वन विभाग अधिकारी एसडीओ दशरथ खण्ड रेंजर पीएल गहलोद, युवा नेता पुखराज जाट, कोकू शर्मा, स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।