भोपाल। मध्यप्रदेश के लाडली बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाडली बहन योजना के तहत आज 20वी किस्त जारी होगी। लाडली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राशि ट्रांसफर करेंगे। शाजापुर के कालापीपल में बड़ा कार्यक्रम होगा।
सभी बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी। प्रदेश के 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1553 करोड़ की राशि अंतरित होगी। इसी तरह 55 लाख हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। वहीं 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के 27 करोड़ रुपये मिलेंगे। दोपहर 1ः 30 शाजापुर जिले के कालापीपल में कार्यक्रम होगा।