BREAKING NEWS
KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 10:14 am
BIG NEWS : एमपी में कड़ाके की ठंड, ग्वालियर-सागर संभाग में बारिश का अलर्ट, भोपाल में हल्की बूंदाबांदी, जानें मौसम का ताजा अपडेट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।


मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में संभावित है। जिसके चलते बारिश होने के आसार है। वहीं आज रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए है। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


प्रदेश में निचले स्तर पर पूर्वी, ऊपरी स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही है। शीतलहर के चलते कई शहरों का पारा लुढ़ गया है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। रीवा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 29.01 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।


पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बादल छाए हुए है। रीवा में 5, मंडला में 5.4, उमरिया में 6.5, खजुराहो में 6.6, पचमढ़ी में 7.2, राजगढ़ में 7.2, जबलपुर में 7.5, बालाघाट में 7.5, रायसेन में 8.5, भोपाल में 8.5, ग्वालियर में 9.5, उज्जैन में 11.8, इंदौर में 14.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान उज्जैन में 27.5, इंदौर में 27.02, जबलपुर में 27.2 भोपाल में 27, ग्वालियर में 21.2, डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE