BREAKING NEWS
KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 10:24 am
NEWS : श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन टीम रही विजेता, उपविजेता बनी पुष्पसारा कृषि मार्केट टीम, रात्रिकालीन पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, पढे़ कैलाश चन्द्र शर्मा की खबर 

Share On:-

छोटीसादड़ी। खेल जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता पैदा करता है। यह बात शुक्रवार रात्रि को स्वरूपगंज राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर चल रही रात्रि कालीन पांच दिवसीय ओपन ऑप्शन कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष गोपाल जणवा ने कही। जणवा ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर ग्राम वासियों का दिल जीत लिया। अध्यक्षता महाविद्यालय महासचिव अनिल गायरी थे। विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार बाबल, ताराचंद तेतरवाल व कमल सिंह रोजडिया रहे। अतिथियों एवं टीम ऑनर कृष्णा कंस्ट्रक्शन सुरेश कुमावत, पुष्पसारा कृषि मार्केट दशरथ जणवा, माही मार्वेल तेजपाल जणवा, मेवाड़ चौंपियन विशाल चौहन व चित्रांक राजपूत, देव स्टिलर्स अजय गुर्जर, सेवन स्टार जसपाल गुर्जर, श्रीराम क्लब अनिल गुर्जर व डॉ डेन महारथी विनीत वैष्णव का स्वागत आयोजक चीकू जणवा, पिंटू वैष्णव, मनीष धोबी, उदय सुथार व नितेश लौहार, रितेश वैष्णव, दिनेश लोहार, पीयूष दमामी सहित ग्रामवासियों द्वारा किया गया। शुभारंभ पर पहला मैच मेवाड़ चौंपियन विशाल चौहान एवं चित्रांक व श्री देव स्टीलर्स अजय गुर्जर के बीच खेला गया। पहला सेमी फाइनल कृष्णा कंस्ट्रक्शन व मेवाड़ चौंपियन तथा दूसरा सेमीफाइनल पुष्पसारा कृषि मार्केट टीम व माही मार्वल्स के बीच खेला गया। फाइनल मैच कृष्णा कंस्ट्रक्शन व पुष्प सारा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें कृष्णा कंस्ट्रक्शन टीम विजेता रही। मैच रेफरी परमेश्वर भांभू और धर्मापुरी ने निभाई। कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता टीम कृष्णा कंस्ट्रक्शन को 21000 रुपये व उप विजेता पुष्प सारा कृषि मार्केट टीम को 11000 रुपये व शिल्ड ट्राफी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई। समस्त शिल्डे जणवा नक्शा केंद्र मंगलवाड कमलेश जणवा द्वारा प्रदान की गई। मैच प्रतिदिन सायकाल 7 से 11 बजे तक चले जिसमे दर्शकों ने खूब। कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर का खिताब नितेश बंजारा, बेस्ट डिफेंडर पीयूष जणवा को मिला। कॉमेंट्री व संचालन संदीप वैष्णव, पूरण सेन,अरुण कुमावत ने किया। स्कॉरर की भूमिका प्रदीप कुमावत ने निभाई। कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं खिलाड़ियों ने स्वरूपगंज, गाडरियावास व चौहान खेड़ा निवासियों का आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE