नीमच। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सूदखोरों द्वारा अवैध ब्याज वसूली, डराने, धमकाने की शिकायतें प्राप्त हो रही है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही है। उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा सूदखोरो के चंगुल से किसानों, व्यापारियों, आम नागरिकों को निजात दिलाने के लिए अभियान मुक्ति प्रारंभ किया गया है।
किसी भी आमजन को कोई सूदखोर, प्रभावी व्यक्ति ब्याजखोर, अवैध वसूली कर्ता परेशान/प्रताड़ित करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच 07423-228000/7049101042 पर अथवा किसी भी थाना क्षेत्र एवं अनुविभागीय पुलिस कार्यालयों में शिकायत कर सकते है, जिस पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। नीमच पुलिस द्वारा जनहित में जारी।