BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 11:05 am
KHABAR : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, दस्तावेजों में अब इंडिया की जगह भारत का होगा इस्तेमाल, ऐसा प्रस्ताव पारित करने वाली देश की पहली यूनिवर्सिटी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। डीएवीवी ने अपने सभी आधिकारिक दस्तावेजों से ‘इंडिया’ शब्द हटाने का निर्णय किया है। अब सभी डिग्रियों, अंकसूचियों और अन्य प्रमाणपत्रों में ‘भारत’ लिखा जाएगा। यह प्रस्ताव विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में पारित किया गया।


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अपने दस्तावेजों में अब इंडिया की जगह ‘भारत’ का ही उपयोग करेगा। कुलपति डॉ. राकेश सिंघई ने बताया कि ‘एक राष्ट्र-एक नाम’ की सोच को अपनाते हुए यह कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय जल्द ही इस बदलाव को लागू करेगा, जिससे डिग्रियों, अंकसूचियों और ट्रांसक्रिप्ट में ‘भारत’ शब्द का उल्लेख किया जाएगा।


कुलपति ने किया ये दावा
डॉ. सिंघई के अनुसार, इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय के देश-विदेश में होने वाले सभी पत्राचार और प्रशासनिक कार्यों में भी ‘भारत’ का ही उपयोग किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि क्।टट ऐसा प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय हो सकता है।


ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान
कुलपति ने कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश का नाम ‘भारत’ रहा है, जिसे औपनिवेशिक दौर में ‘इंडिया’ कर दिया गया था। विश्वविद्यालय ने इस कदम के जरिए देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने की पहल की है। डॉ. सिंघई ने बताया कि वह खुद अपने विजिटिंग कार्ड में ‘भारत’ नाम का उपयोग लंबे समय से कर रहे हैं।


यह निर्णय भारतीयता को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव जल्द ही सभी दस्तावेजों और प्रक्रिया में लागू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की स्थापना 1964 में हुई थी और यह राज्य के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE