BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 11:09 am
KHABAR : नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड, एक कर्मचारी को बर्खास्तगी का नोटिस, कमिश्नर ने की कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। त्रिवेणी मेले में दुकानों के आवंटन करने और रसीद के बदले रुपए की मांग करने के मामले में नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण शर्मा को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। सहयोगी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विनय कल्याणे को टर्मिनेशन का नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवान नहीं होने पर एक तरफा कार्रवाई कर कल्याणे को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट ने की।


बता दें कि 4 दिन पहले त्रिवेणी मेला में नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट के सामने मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने निगम कर्मचारियों पर अवैध रुपए की वसूली का आरोप लगाया था। एक महिला ने निगम कर्मचारी विनय कल्याणे पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चप्पल तक उठा ली थी। इसके बाद कमिश्नर ने नगर निगम के राजस्व निरीक्षक प्रभारी अधिकारी कैलाशचंद्र कर्मा को सस्पेंड कर दिया था। मामले की जांच बैठाई। कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने भी जांच की मांग की।


जांच के बाद नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण शर्मा को निलंबित कर दिया। सहयोग कर्मचारी विनय कल्याण को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया। जांच सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल ने की। इसके पहले कमिश्नर भट्‌ट ने उपायुक्त व मेला अधिकारी करुणेश दंडोतिया को भी नोटिस जारी कर चुके हैं।


जांच में यह भी सामने आया कि कुछ और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ सकती है। कुछ कर्मचारियों को मेले में ड्यूटी लगाई थी। लेकिन वह मेले में काम करने नहीं गए। कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट ने बताया कि सहायक राजस्व निरीक्षक शर्मा को सस्पेंड किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE