नीमच। आज स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर नीमच के उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। तत्पश्चात सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम योग प्रशिक्षिका शबनम खान द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। 12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसपी अंकित जायसवाल, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीम ममता खेड़े, सीईओ अरविंद डामोर, डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, दारा सिंह यादव, पार्षद भारत अहीर, छात्र-छात्राएं और विद्यालय का स्टॉफ आदि मौजूद रहे।