BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 11:43 am
KHABAR : आचार्य विद्यासागर डेयरी ईकाई योजना ने संवारा मोहनलाल पाटीदार का जीवन, अब दूध बेचकर कमा रहे है प्रतिदिन इतने हजार रूपये, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्राम गुराडिया प्रताप के रहने वाली मोहनलाल पाटीदार के जीवन में पशुपालन विभाग की आचार्य विद्यासागर डेयरी ईकाई  योजना ने पूरा ही जीवन बदल दिया है। मोहनलाल पाटीदार इस योजना के संबंध में कहते हैं , कि यह योजना पशुपालकों के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। इस योजना के माध्यम से मुझे 4 लाख 50 हजार का लोन प्राप्त हुआ। इसमें से 1 लाख 6 हजार रूपये का अनुदान  मिला। मुझे इस योजना के माध्यम से जो लोन प्राप्त हुआ मैंने उसका जमीनी स्तर पर प्रयोग किया और आज इसी का परिणाम है, कि मैं आर्थिक रूप से सशक्त हूं। लोन के पैसे से मेने  5 भेसे खरीदी। भैंसों के माध्यम से मुझे अच्छा खासा दूध प्राप्त होता है। दूध को मैं सहकारी दुग्ध समिति बेचता हूं। मैं प्रतिदिन 45 लीटर दूध बेचता हु। जिससे मुझे प्रतिदिन 1800 रु की राशि मिल रही है।  इसके साथ ही भैंस के गोबर से जैविक खाद भी निर्मित होती है। उस जैविक खाद को मैं खेती में प्रयोग करती हूं। इससे फसल भी बहुत अच्छी पैदा हो रही है।  इस तरह से आचार्य विद्यासागर योजना ने मुझे आर्थिक रूप से बहुत सशक्त बनाया है। जिसके लिए उन्‍होने मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्‍यवाद दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE