BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 11:59 am
KHABAR : ऊर्जा के विभिन्न चरणों को देख छात्राओं ने समझी कार्यप्रणाली, कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने माही परियोजना का किया अवलोकन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है, न ही नष्ट किया जा सकता। इसे एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है। ऊर्जा अविनाशिता के सिद्धांत को कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम की छात्राओं ने अपने सामने साकार होते देखा और ऊर्जा के विभिन्न चरणों को समझा। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं ने माही परियोजना जल विद्युत उत्पादन संयंत्र बांसवाड़ा का भ्रमण कर विद्युत उत्पादन प्रणाली का अवलोकन किया।

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता के निर्देशन में छात्राओं ने बिजली उत्पादन संयंत्र की कार्य प्रणाली को समझा। यहां छात्राओं ने स्थितिज ऊर्जा, गतिज ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा और विद्युत ऊर्जा के विभिन्न चरणों को समझते हुए कार्य प्रणाली से संबंधित प्रश्न भी किए।भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, वर्षा मापक कार्यप्रणाली, माही डेम जल भराव क्षमता, बोटैनिकल गार्डन में विभिन्न शैक्षणिक बिंदुओं को देखा और समझा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सुप्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन लाभ भी लिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE