BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 12:13 pm
KHABAR : अग्निवीर भर्ती के छठे दिन 414 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़, 1102 हुए उपस्थित, अब तक 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी दे चुके हैं परीक्षा, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहा है। भर्ती रैली के 6 दिनों में 6000 से भी ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। 11 जनवरी को भर्ती रैली के छठवें दिन मुरैना जिले के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चंबल ग्वालियर और सागर संभाग के दस ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छत्तरपुर, श्योपुर, सागर और निवाड़ी जिलों के अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं) के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। जिसमें 1102 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। जिन्हें रात 12 बजे भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। जिसके बाद 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। दौड़ में 414 अभ्यर्थी पास हुए। दौड़ पास करने के बाद उनका शारीरिक मापदंड और दस्तावेजी कार्रवाई की गई।


भर्ती रैली जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त सहयोग से चल रही है। सेना की मानें तो भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। कोई भी अभ्यर्थी किसी के झांसे में न आए। भर्ती रैली को लेकर अपर कलेक्टर व भर्ती रैली के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने कर्नल पंकज सिंह के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए उचित व्यवस्थाएं लगातार करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती रैली 13 जनवरी तक चलेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE