भोपाल। नेहरू नगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को स्वामी विवेकानंद सीनियर सिटीजन ग्रुप ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास समनानी के साथ ग्रुप के अध्यक्ष एवं संरक्षक रमेश जोशी, आर एस सक्सेना, सुरेंद्र कुमार खरे, एच के टॉक, अशोक ललवानी, वसंत राव स्नेही, सी पी बाथम और आर एस श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बोलते हुए ग्रुप के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के महत्वपूर्ण विचार और युवाओं को प्रेरणा देने वाला योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए ही इस ग्रुप की स्थापना की गई थी।