BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 12:50 pm
BIG NEWS : भोपाल में बना नया रिकॉर्ड, स्वामी विवेकानंद की 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली, सीमए डॉ मोहन ने किया शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने 3डी रंगोली का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ। यह विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली बनाई गई। जिसमें सबसे पहले स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर बनाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र और उनके बगल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का चित्र बनाया गया हैं


रविवार को सीएम डॉ मोहन यादव राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने 3डी रंगोली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 18000 फीट में बने रंगोली में रंग भी डालें।

 

भोपाल में बना बड़ा रिकॉर्ड
स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3-डीरंगोली भी आकर्षण का केंद्र रहीं। स्वामी विवेकानंद पर बनाई गई रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में है। इस 225 - 80 फीट की 3-डी रंगोली को बनाने में 4 हजार किलोग्राम प्राकृतिक रंगों (ईको फ्रेंडली) का उपयोग किया गया है। रंगोली में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिखाई दिए।


इंदौर की कलाकार ने बनाई रंगोली
इस रंगोली ने युवाओं को मिशन के ध्येय वाक्य ‘संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि’ का संदेश दिया। इस रंगोली को इंदौर की रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने बनाया है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर हैं। शिखा नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्टता पुरस्कार जीत चुकी हैं। वे जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में भी गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। शिखा शर्मा विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को रंगोली कला सिखा चुकी हैं। 


शौर्य स्मारक में निरूशुल्क प्रवेश
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ अवसर पर शौर्य स्मारक में आज 12 जनवरी को आमजन के लिये प्रवेश निरूशुल्क रखा गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE