BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 1:25 pm
KHABAR : रतलाम में एक्सीलेंस स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार, ठंड के बावजूद स्टूडेंट में दिखा उत्साह, दिनचर्या में योग को अपनाने का लिया संकल्प, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। स्वामी विवेकानंदजी का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में शहर में मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार का आयोजन शहर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल परिसर में हुआ। विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों ने योग प्राणायाम कर सूर्य नमस्कार की क्रियाएं की। स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों आदि स्थानों पर भी सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ।


जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डॉ. शालीनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, विद्यार्थियों के साथ बैठ एक साथ सूर्य नमस्कार योग प्राणायम किया। सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में इसे अपनाने का संकल्प लिया।


योग प्रशिक्षिका आशा दुबे ने सूर्य नमस्कार व योग प्राणायाम कराया। सूर्य नमस्कार के पहले राष्ट्रीय गीत श्वंदे मातरमश् और समापन पर राष्ट्र गान का भी सामूहिक गान हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव का विशेष संदेश रेडियो पर प्रसारित किया गया। निगम कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट, जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, उत्कृष्ट स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत, पंतजिल योग समिति समेत अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE