उज्जैन। केशव माधव समिति, व राजेश पलोड स्मृति मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रविवार की दोपहर 1 बजे जिसमें नगर के युवाओं ने किया रक्तदान। साथ में नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों को नेत्र परीक्षण कर चश्मा वितरित किए गए।
जिला चिकित्सालय उज्जैन के रक्तकोष विभाग से मेडिकल ऑफिसर डॉ. संगीता गुप्ता, काउंसलर प्राची खरे, ब्लड बैंक लैब तकनीशियन सुनील साहू ने सेवाएं दीं व रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रक्तदान का महत्व बताया। पलोड परिवार आदि द्वारा रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जानकारी सौरभ अग्रवाल ने दी।