सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 13 जनवरी को सीहोर में अहम बैठक करेंगे। सोनी धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में सीहोर, इछावर और बुधनी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के अनुसार, बैठक में महू में होने वाले कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी, आगामी गतिविधियों की योजना और जिला स्तरीय कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और सीहोर जिला प्रभारी जयश्री हरि किरण, प्रदेश सचिव पवन पटेल और दिनेश मेघवानी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी शैलेन्द्र पटेल, राजकुमार पटेल, कैलाश परमार, बलवीर तोमर, हरपाल ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान और विक्रम मस्तल शर्मा भी शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल और सेक्टर अध्यक्षों को आमंत्रित किया है। साथ ही युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, एससीकमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।