खरगोन। जिले में स्वामी विवेकानंद जयंती देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इसके तहत 12 जनवरी को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के सभी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। मुख्यालय पर स्टेडियम मैदान पर सामुहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ जिसमें विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी एसके क़ानूड, आदि अधिकारियों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।
सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकॉर्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण हुआ. इसके बाद रेडियों प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।