BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 3:44 pm
KHABAR : रतलाम में कोहरे के साथ छाए बादल, ठंड का बढ़ा असर, दोपहर बाद निकली धूप, अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़का, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। एक दिन ठंड से हल्की राहत मिलने के बाद रविवार सुबह फिर ठंड ने अपना असर दिखाया। आसमान में बादलों के साथ शहर में कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे बजे बाद तेज धूप निकली। हवाओं के साथ कंपकपाने वाली ठंड का असर बना रहा है।


रविवार सुबह होते ही मौसम बदल गया। सुबह 7.30 बजे हल्की धूप निकली। लेकिन कुछ देर बाद सूरज बादलों की ओट में छिप गया। कोहरा छाने से ठंड का असर बढ़ गया। कोहरे का असर सुबह 11 बजे तक रहा। इसके बाद तेज धूप निकली।


मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन बाद फिर से पारा लुढ़कने की संभावना है।


पारे में उतार चढ़ाव
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले शुक्रवार को 27.0 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान शनिवार को 11.2 डिग्री रहा। शुक्रवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था। पारे में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण ठंड का असर बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE