शाजापुर। जिले के थाना बेरछा क्षेत्र के सोन बड़लिया गाँव के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100/112 भोपाल में दिनाँक 12-01-2025 को प्रातः 06.40 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल बेरछा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100/112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 स्टाफ आरक्षक माखन सिंह एवं पायलेट अर्जुन वर्मा ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की आशुतोष पिता गुलाब सिंह उम्र 24 साल रात्रि में चलती ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
डायल-100/112 एफ आर व्ही द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया गया जहाँ समय पर उपचार मिला ।