BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2025, 4:27 pm
KHABAR : संभाग आयुक्त गुप्ता की अध्यक्षता में सिंहस्थ संभागीय समिति की बैठक संपन्न, उज्जैन में लगभग 37 किलोमीटर स्थाई रूप के घाटों का निर्माण भी प्रस्तावित है, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। संभाग आयुक्त संजय गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय उज्जैन में सिंहस्थ 2028 संभागीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह द्वारा सिंहस्थ संबंधी कार्यों की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया और बताया गया है कि उज्जैन जिले में सबसे महत्वपूर्ण कार्य कान्ह नदी के डायवर्सन और क्षिप्रा नदी को प्रवाहमान करने के लिए सेवर खेड़ी - सिलार खेड़ी परियोजना का कार्य और हरिया खेड़ी में पेयजल व्यवस्था का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। उज्जैन में लगभग 37  किलोमीटर स्थाई रूप के घाटों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने कहा कि सभी स्थाई प्रकृति के कार्यों का थर्ड पार्टी  परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके लिए आईआईटी इंदौर और अन्य एजेंसियों से संपर्क कर कार्य योजना बनाई जावे।  इसके साथ ही तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों को शहरी क्षेत्र में नगर निगम देखेंगे। ब्रिज के कार्य ब्रिज कारपोरेशन के द्वारा किया जाएगा।  नदी पर बंधान और बांध बनाने का कार्य डब्लू आर डी के द्वारा किया जाएगा।
संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि तीर्थ यात्रियों के आने की संभावनाओं को देखते हुए सभी जिलों के तीर्थ स्थलों और पर्यटक स्थलों को व्यवस्थित किया जावे इसके लिए कार्य योजना बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत करें।  साथ यह भी सुनिश्चित करें की भीड़ वाली जगह और यात्रियों के आने की सुविधाओं के हिसाब से भी अन्य निर्माण कार्य यदि आवश्यक हैं तो उनके प्रस्ताव भी बनाकर प्रस्तुत करें। 
बैठक में मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर, नीमच की भादवा माता मंदिर, रतलाम के कालका माता, देवास की चामुंडा माता मंदिर और इंदौर संभाग के अलग जिलों के तीर्थ के संबंध में भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।  संभाग आयुक्त ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान के अनुसार ही उज्जैन की सड़कों का चौड़ीकरण किया जावे।   
कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हामू खेड़ी और बिजासन माता मंदिर सौंदर्यीकरण के कार्य भी सिंहस्थ से किये जायेंगे। इसी के साथ इस बार परिक्रमा मार्ग और संतों के निवास को भी व्यवस्थित बनाया जाएगा।  सवारी मार्ग को हेरिटेज मार्ग बनाने के लिए इसको सुव्यवस्थित करने का कार्य भी इसी वर्ष से शुरू होगा। काल भैरव मंदिर में सौंदर्यीकरण, पार्किंग, बायोडायवर्सिटी पार्क, घाट विस्तारीकरण के कार्य के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण को करने के लिए निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने कहा कि सभी बनने वाले मार्गों पर यदि पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है तो उसकी फीजिबिलिटी भी अनिवार्य रूप से जांच की जावे।  84 महादेव मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए आसपास की जगह को भी सम्मिलित किया जावे।  पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा नागझिरी से दताना-मताना तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के धीमी गति पर समिति के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और निर्देश दिए गए कि इस कार्य को 15 दिन की अवधि में विभाजित कर कार्य योजना प्रस्तुत करें और प्रत्येक 15 दिन की कार्य प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। इसी के साथ सदावल में बनने वाले हेलीपैड के संबंध में भी इसी प्रकार के निर्देश दिए गए हैं।
संभागायुक्त गुप्ता ने कहा कि एयरपोर्ट से सीधे उज्जैन के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड मार्ग के लिए सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। इस मार्ग से जाने वाले यात्री 40 मिनट में सीधे हरि फाटक ब्रिज तक पहुंच सकेंगे।  इसे महाकाल दर्शन करने वालों को विशेष सुविधाएं होंगी।
मक्सी, देवास, आगर मालवा में तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ट्रामा सेंटर बनाने की प्रस्ताव भी शासन स्तर पर भेजे जाएंगे।  इसी के साथ संभाग आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि केवल स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों को इस वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा। ऊर्जा विभाग और शेष अन्य कार्य जो अस्थाई प्रकृति के हैं उनको वर्ष 2026-27  के बजट में सम्मिलित किया जाएगा।
देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने देवास शहर, चामुण्डा माता मंदिर का विकास ओर अन्य कार्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। खंडवा कलेक्टर द्वारा ओमकारेश्वर और ममलेश्वर महादेव मंदिर के पहुंच मार्ग और विकास कार्यों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। सिंहस्थ 2028 संभागीय समिति की बैठक माह में दो बार आयोजित की जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE