जीरन। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भोपाल से लाइव प्रसारण कार्यक्रम सुना गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती पूजा अर्चना की गई। अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, पार्षद प्रतिनिधि किशन अहिरवार व प्राचार्य रघुवीर आमेटा, भगवती ईरवार ने स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस के सूर्य नमस्कार के साथ ही स्कूली बच्चों को अतिथियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।