BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 3:16 pm
KHABAR : मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त नियंत्रित पदार्थ एसिटिक एनहाईड्राईड के अवैध परिवहन के आरोपीगणों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास व 50-50 हजार रूपये के जुर्माने से किया दंडित, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। माननीय एनडीपीएस एक्ट न्यायालय भानपुरा द्वारा मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त नियंत्रित पदार्थ एसिटिक एनहाईड्राईड के अवैध परिवहन के आरोपीगणों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास व 50-50 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.06.22 को तत्कालिन चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा आरोपीगणों हैदर खां पिता बाबू खां व जरीफ खां पिता शहजाद खां निवासी सोनगरी थाना दलौदा के कब्जे से 52 किलो 100 ग्राम नियंत्रित पदार्थ एसिटिक एनहाईड्राईड जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 236/22 धारा 9ए, 25ए एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसकी विवेचना तत्कालिन थाना प्रभारी भानपुरा अवनीश श्रीवास्तव द्वारा पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया। 
माननीय न्यायालय द्वारा घटना के मात्र 30 माह में प्रकरण का निराकरण करते हुये अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर युक्तियुक्त संदेह से परे आरोपी हैदर व जरिफ को धारा 9ए, 25ए एनडीपीएस एक्ट का दोषी पाते हुये पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास व 50-50 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को राजसात किया गया। प्रकरण की कुशल पैरवी एजीपी हरिवल्लभ पाटीदार द्वारा की गई व प्रकरण के शीघ्र निराकरण में आरक्षक राजकुमार भट्ट का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE