BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 4:16 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी विभाग समय-सीमा में पूर्ण कराए निर्माण कार्य, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टर सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजना म.न.रे.गा., प्रधानमंत्री आवास, वाटरशेड परियोजना, जल संसाधन विभग, म.प्र.ग्रामीण सड़क प्राधिकरण, पी.आई.यू., सेतुआदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मनरेगा वित्‍तीय वर्ष 2024-25 लेबर बजट लक्ष्‍यपूर्ति प्रतिदिवस का लक्ष्‍य निर्धारित कर, मार्च तक पूर्ण करने, वित्‍तीय वर्ष 2023-24 एवं इसके पूर्व वर्षाे के अपूर्ण कार्य कपिलधारा, खेत तालाब, शान्तिधाम, खेल मैदान, सीएनजी, आदि कार्याे को मार्च 2025 तक पूर्ण करवाने, वृक्षारोपण के पूर्ण कार्याे का पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी कर, आगामी वर्ष हेतु नवीन वृक्षारोपण कार्याे का चिन्‍हांकन करने और प्रति ग्राम पंचायत कम से कम एक वृक्षारोपण कार्य लेने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री आवास तहत मजदूरी नियोजन के मस्‍टर रोल समय पर निकालने, अमृत सरोवर फेज 2 के कार्याे का चिन्‍हांकन, नवीन तालाब निर्माण स्‍थल का चिन्‍हांकन कर, कम लागत में अधिक जल भराव क्षमता वाले तालाब का निर्माण करवाने, चिन्‍हांकन कार्य में जल संसाधान विभाग का सहयोग लेने तथा कार्याे के चिन्‍हांकन की कार्यवाही माह जनवरी में पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए, ताकि वर्षा के पूर्व कार्य पूर्ण किए जा सके।

कलेक्‍टर ने वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति या पिछडा वर्ग को कपिलधारा कूप, खेत तालाब कार्य स्‍वीकृत कर कार्य प्रारंभ करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना की ई केवाईसी की प्रगति बढाने, आवास का पूर्णता का प्रतिशत बढाने, वाटरशेड परियोजना के तहत 15 प्रतिशत अतिरिक्‍त निर्माण बजट से अधिक जल भराव क्षमता के नवीन तालाब, चेक डेम सीरीज बनाने, कंटूर ट्रेंच की पहाडी पर वृक्षारोपण करने, जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान गंगा बावडी तालाब योजना, बाणदा सिंचाई परियोजना के निर्माण विकास कार्य, म.प्र.ग्रामीण सडक प्राधिकरण, पीआईयू, सेतु विभाग आदि विभागो द्वारा संचालित कार्याे की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE