नीमच। शहर के जिला अस्पताल में आज कलेक्टर हिमांशु चंद्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ट्रामा सेंटर के आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, टीबी वार्ड और मानव सेवा समिति द्वारा संचालित डायलेसिस यूनिट का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया कि हमारी जानकारी में आया था कि ऑक्सीजन लाइन बंद पड़ी है, जिन्हें रिपेयर कर दिया गया है और अब ऑक्सीजन की सप्लाई कल से शुरू हो जाएगी। डॉ महेंद्र पाटील ने कहा कि अस्पताल परिसर की सड़क बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी से चर्चा जारी है। इस दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के साथ सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश प्रसाद और सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील मौजूद रहे।