नीमच। ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के पंचायत परिसर बस स्टैंड पर गौसेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है। सोमवार को कथा आयोजन के आठवें दिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग कथा आयोजन में पहुंचे। कथा वाचक पंडित कुलदीप शर्मा बांगरेड वाले के मुखारविंद से रामायण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने पहुंचकर कथा श्रवण की और भक्तिमय भजनों का नाचते झूमते हुए आनंद लिया। वहीं अंत में महाआरती के साथ प्रसादी वितरण की गई। आप को बता दे कि मंगलवार को कथा आयोजन का अंतिम दिन है मंगवालर को रावण वध और राम सीता लक्ष्मण सहित अयोध्या वापसी के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा आयोजन का समापन किया जाएगा।