नीमच। मकर संक्राति के अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तथा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले के सभी नागरिकों को मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि यह पर्व उल्लास एवं उमंग के साथ हमारी समृद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जो लोगों में आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं। कलेक्टर एवं एसपी ने जिले के सभी जपप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों को भी मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी है।