नीमच। जिला चिकित्सालय नीमच में आज 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के कर कमलों से फूड बास्केट वितरित किए गए। निक्षय शिविर के अंतर्गत खोजे गए नये टीबी मरीजों को अडानी ग्रुप नीमच द्वारा 500 फ़ूड बास्केट टीबी केंद्र नीमच को दिए गए। इस अवसर पर मौजूद टीबी मरीजों को जिला क्षय केंद्र पर कलेक्टर के कर कमलों से वितरित किए गए। फूड बास्केट में आटा, चना, दाल, चावल आदि पौष्टिक सामग्री विपरीत की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में ग्रीन को द्वारा दो सौ और धानुका संस्था द्वारा 100 फूड बॉस्केट प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटील, अडानी ग्रुप नीमच के हेड शिव कुमार शाक्य और एचआर मैनेजर यशवंत यादव मौजूद रहे। जैसा कि विदित है 100 दिवसीय निक्षय शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला भारत सरकार द्वारा निर्धारित 6 मापदंडों के आधार पर टीबी के नए मरीजों को चिन्हित कर इनकी जांच व एक्स-रे कर दवाइयां और फूड कीट उपलब्ध करा रही है।