BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2025, 8:23 pm
NEWS : पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ को मिली बड़ी सफलता, खाकी ने किया चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा, 2 आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चितोड़गढ़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 7 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 09 जनवरी 2025 को प्रार्थी  लियाकत खान  निवासी मंगलम वाटिका नियर आई.टी.आई. चित्तौडगढ़ ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि वाहन हीरो स्पेलण्डर मोटरसाईकिल  मेरे नाम पर पंजीकृत है तथा मैंने उक्त वाहन को दिनांक 07 अगस्त .2024 सांय 5 बजे वाहन को रोडवेज बस स्टेन्ड चित्तौडगढ़ पार्किंग में खडी की थी, मैने करीब 08 बजे आकर देखा तो उक्त मोटरसाईकिल नहीं मिली मोटर साईकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है मैने मोटरसाईकिल की काफी तलाश की परन्तु नहीं मिली है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
शहर चितौडगढ़ में बढ़ती चोरियों की घटनाओं के रोकथाम एवं खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चितौड़गढ़ सरिता सिंह एवं वृताधिकारी वृत चितौड़गढ़ विनय चौधरी के निर्देशानुसार संजीव स्वामी थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ के नेतृत्व में थाना कोतवाली चित्तौडगढ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेशण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त भूरिया उर्फ महेन्द्र पिता राजु बंजारा उम्र 23 साल निवासी पारी खेडा थाना भुपाल सागर जिला चित्तौडगढ तथा 2 नारायण लाल पिता कालु बंजारा उम्र 22 साल निवासी देवखेडी थाना पारोली जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर चोरी की 07 मोटर साईकिले बरामद की गई जिनमे से 01 मोटर साईकिल जो प्रकरण की माल मशरूका व अन्य 8 बिना नम्बरी मोटर साईकिले जो अलग अलग स्थानो से चोरी की हुई बरामद की गई। मामले में गिरफ्तार शुदा मुल्जिमाने भुरिया उर्फ महेन्द्र बंजारा व नारायण लाल बंजारा को इमरोजा न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE