BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 10:57 am
NEWS : राजकीय विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण, विधायक आक्या ने मोलीबंधन खोलकर कराया विद्यार्थियों को प्रवेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ के निकटवर्ती ग्राम जालमपुरा में नवीन राजकीय विधि महाविद्यालय चित्तौडगढ के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा उपस्थित रहे।
राजकीय विधि महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्रो. राजेश खटवानी ने बताया कि निकटवर्ती ग्राम जालमपुरा में विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के पश्चात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने महाविद्यालय परिसर में विधि विधान से उदघाटन पट्टीका के आवरण को हटाकर व मोलीबंधन खोलकर विद्यार्थियो को नवीन भवन में प्रवेश कराया।
अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहा कि चित्तौडगढ़ के अनेक युवा विधि क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के लिये अभी तक निजी महाविद्यालयो पर निर्भर थे। चित्तौडगढ़  में राजकीय विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण से अधिक संख्या में युवाओ को इस क्षैत्र में अपना केरियर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालय में व्याख्याताओ के रिक्त पद होने की जानकारी देने पर विधायक आक्या ने मोके पर ही उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से दूरभाष पर रिक्त पद भरने की बात कही इस पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सभी रिक्त पदो को अति शीघ्र भरने का आश्वासन दिया। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ इण्डिया के द्वारा 60 सीटो के प्रथम बेच की अनुमति प्राप्त होने पर विद्यार्थियो को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विधि विधान से प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय स्टॉफ, गणमान्य अतिथि व विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE