BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 12:21 pm
BIG NEWS : विशेष स्नान पर चलाई जाएगी 65 ट्रेन, 12 रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीम रहेगी तैनात, जबलपुर के वार रूम से कनेक्ट होंगे सारे हेल्प डेस्क, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। प्रयागराज में 140 साल बाद हो रहे हैं महाकुंभ को जबलपुर पश्चिमी मध्य रेलवे मंडल इसे अपने लिए चुनौती भी मानता है और यात्रियों की सेवा करने का अवसर भी। लिहाजा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जबलपुर रेलवे मंडल ने अपनी ओर से काफी सारी तैयारी कर रखी है।


सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने बताया कि जबलपुर से प्रयागराज तक जाने वाले 12 रेलवे स्टेशनों पर अपनी तैयारी कर रखी है। खास कर सतना, मैहर और कटनी में उन्होंने 24 घंटे के लिए हेल्प डेस्क भी बना रखी है जो वहां से जाने वाले यात्रियों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।ये हेल्प डेस्क जबलपुर में बने वार रूम जिसे सेंट्रल हेल्प डेस्क भी कहा कहा जा रहा है से कांटेक्ट में रहेगा। जबलपुर में बने सेंट्रल हेल्प डेस्क के सुपरवाइजर राउंड टू क्लास सारी स्थितियों का जायजा लेंगे जो किसी भी तरह की समस्या आने पर उसका निदान करेंगे। इसके अलावा रेलवे के सभी 12 विभागों के कर्मचारियों की इस दिशा में काउंसलिंग करते हुए उन्हें 24 घंटे रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगे।


आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, स्नान के लिए 65 ट्रेन चलेगी
सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अभी तक कि यात्रियों को मैनेज करने के लिए पर्याप्त है। कहा कि उसके बाद यदि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो उसके लिए भी रेलवे की पूरी तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने इस दिशा में आपात स्थिति से निपटने के लिए खाली कोच इंजन के साथ तैयार रखे हुए हैं ताकि अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो उनको सुविधाजनक तरीके से ले जाया और वापस जा सके। महाकुंभ में जो विशेष स्थान है उसमें और आने वाली भीड़ को लाने और ले जाने के लिए रेलवे ने 65 ट्रेनों का इंतजाम किया है जो यात्रियों को सुगमता से ले जाने और लाने का काम करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE