नीमच। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत बांछड़ा समुदाय के उत्थान के लिये संचालित ‘’पंख अभियान’’ नीमच के तहत बांछड़ा समुदाय को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 15 जनवरी 2025 को प्रातः 11.30 बजे टाउन हॉल नीमच में किया गया हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी टीसी मेहरा ने जिले के बांछड़ा, बाहुल्य ग्राम पंचायतों के जिला नोडल अधिकारियों, पदस्थ, पटवारियों, प्रधान अध्यापकों से आवश्यक जानकारी के साथ कार्यशाला में उपस्थित होने का आगृह किया हैं।