खरगोन श्री नवग्रह मंदिर में ग्रहों के राजा श्री सूर्यदेव की अगवानी का महापर्व मकर संक्रांति महापर्व मंगलवार को बड़ी श्रद्धा भक्ति व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। शहर ही नहीं अपितु समूचे भारत में प्रसिद्ध श्री नवग्रह मंदिर में मकर संक्रांति के महापर्व पर दर्शन के लिए सुबह से ही दर्शनार्थियो की भीड़ जुटने लगी थी, यहां अलसुबह से देरशाम तक लगातार 18 घंटे तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं द्वारा दान का महत्व होने से कच्ची खिचडी, अनाज, कपड़े, कंबल, शॉल आदि गरीबों, जरुरतमंदों को दान कर पुण्य लाभ लिया। श्रीनवग्रह मंदिर में मकर संक्राति पर्व पर नवग्रहो का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के बाहर 151 पंडितों द्वारा श्री सत्यनारायण कथापाठ कराया गया। शाम को 7 बजे महाआरती हुई। कई श्रद्धालूओं ने पवित्र नदीयों में डूबकी लगाकर सुर्य देवता को अर्ध्य दिया।
पंडित लोकेश जागीरदार ने बताया कि मकर संक्रांति का महापर्व पर नवग्रह की अधिष्ठात्री व अष्टम् महाविद्या श्री बगलामुखी देवी, ग्रहों के राजा श्री सूर्यदेव सहित नवग्रहों का भव्य श्रृंगार किया गया। ब्रह्म मुहूर्त मेंरू मंदिर में विराजमान बगलामुखी देवी, ब्रह्मास्त्र, सूर्यचक्र, सूर्यदेव सहित नवग्रहों का महापूजन, महाश्रृंगार कर प्रथम महाआरती सुबह 7 बजे हुई। नवग्रहों को 621 किलो तिल मोदक की महाप्रसादी का भोग लगाने के बाद दिनभर वितरण होता रहा।