BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 12:51 pm
KHABAR : लोहड़ी पर गुरुद्वारे में कीर्तन के बाद हुआ भांगड़ा-गिद्दा, नीमच में सिख समाज के नव दंपती और नवजात के परिवारों ने की परिक्रमा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में सिख समाज ने सोमवार रात लोहड़ी का त्योहार मनाया। शहर के गुरुद्वारे में सिख समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे में कीर्तन से हुई, जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। ज्ञानी साजन सिंह ने गुरुद्वारे के बाहर लोहड़ी जलाई।
महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा करते हुए अग्निदेव से परिवार और देश की समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भांगड़ा और गिद्दा नृत्य का आयोजन किया गया, साथ ही परंपरागत लोहड़ी गीत भी गाए गए। समाजजनों ने साल भर सकारात्मकता के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारे के हॉल में लंगर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह अरोरा, कोषाध्यक्ष संदीप सलूजा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE