नीमच। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन में कार्यालय परिवहन आयुक्त, ग्वालियर मध्यप्रदेश द्वारा जारी पत्र के अनुसार सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 परवाह थीम पर मध्यप्रदेश में दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के दौरान दिनांक 15.01.2025 को यातायात थाना नीमच पर समय प्रातः 11.30 बजे एवं दिनांक 15.01.2025 को बस स्टैण्ड नीमच पर दोपहर 01.00 बजे गोमाबाई नैत्रालय नीमच एवं थाना यातायात नीमच द्वारा सामूहिक रूप से निःशुल्क नैत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अतः सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि दिनांक 15.01.2025 को थाना यातायात नीमच पर प्रातः 11.30 बजे एवं बस स्टैण्ड नीमच पर दोपहर 01.00 बजे आयोजित होने वाले उक्त निःशुल्क नैत्र परीक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर लाभ लेवें।