पिछोर। पुलिस ने आज पिछोर में उन गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की है जो बगैर किसी अनुमति के अपनी गाड़ियों में बड़े-बड़े हुटर सायरन लगाए हुए हैं।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है जहां जो व्यक्ति पात्रता में नहीं आता और किसी भी तरह के हुटर लगाने की अनुमति पेपर नहीं है ऐसी गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की गई है और यह कार्रवाई निरंतर जारी है आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी, पुलिस ने भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कई ऐसी गाड़ियां जिन पर हुटर लगे हुए थे और स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर की गाड़ी से भी हुटर निकलवाया और चालानी कार्रवाई की इस तरह से पुलिस द्वारा आज पिछोर में हुटर सायरन बाली गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की गई।