इंदौर। मकर संक्रांति के मौके पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आज पतंग महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां कई लोग पतंगबाजी का आनंद ले रहे हैं। साथ ही आर्केस्ट्रा म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने पतंगबाजी के साथ-साथ सितोलिया और गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेलों का भी लुत्फ उठाया।
इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, ष्सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं। यह क्षण उत्साह, आनंद और नई ऊर्जा का प्रतीक है। खेलों से ज्यादा उत्साह और ऊर्जा कहीं और नहीं होती। श्जीश् से गैजेट भी होता है और श्जीश् से ग्राउंड भी। असली मजा ग्राउंड पर है।ष्इधर, शहर के मंदिरों को भी पतंगों से सजाया गया है। रणजीत हनुमान मंदिर में पूरे परिसर को पतंगों से सजाया गया है। मकर संक्रांति और मंगलवार एक साथ होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
मकर संक्रांति को लेकर सोमवार को इंदौर शहर में दिनभर पतंग और मांझे की खरीदारी का दौर चलता रहा। कागज और पन्नी की पतंगों के साथ-साथ मांझे की भी खूब बिक्री हुई। पतंग की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को शहर का आसमान पतंगों से सराबोर नजर आएगा। मकर संक्रांति के अवसर पर कुछ स्थानों पर आयोजन भी होंगे, जिनमें लोग पतंगबाजी सहित पारंपरिक खेलों का आनंद लेंगे।
इंदौर में जगह-जगह पतंग और मांझे की दुकानें सजी रहीं। अलग-अलग रंगों और वैराइटी के मांझों की भी दुकानों पर भारी मांग रही। लोग अपनी-अपनी पसंद की पतंगें खरीदते नजर आए। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में भी पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
काछी मोहल्ला पतंगबाजों से भरा रहा
शहर के काछी मोहल्ले में सुबह से ही दुकानें पतंगों से सजी रही। रंग-बिरंगी पतंगों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ यहां लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि यहां 5 से लेकर 150 रुपए तक की पतंगों की बिक्री हुई। इसके अलावा 70 रुपए से लेकर 900 रुपए तक के मांझे यहां लोगों ने खरीदी।
दुकानों पर लगे पुलिस के बैनर
दुकानों पर कागज की अलग-अलग डिजाइन की पतंगों के साथ ही पन्नी पर छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडर मैन सहित कई कैरेक्टर्स की पतंगों की वैराइटी यहां देखने को मिली। लोगों ने यहां से जमकर खरीददारी करी। इधर, कई दुकानों पर पुलिस की सूचना के बैनर लगे हुए थे। चायना डोर पर प्रतिबंध के चलते पुलिस महकमा भी सक्रिय है। जगह-जगह दुकानों पर पुलिस के बैनर लगे हुए थे, जिस पर लिखा था यहां चायना डोर प्रतिबंधित है। बेचने या खरीदने की सूचना संबंधित थाने को दे। इसमें थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के भी नंबर लिखे गए है।
आसमान में दिखेगा पतंगबाजी का जोश
शहर के पुराने इलाकों से लेकर नई बसी कॉलोनियों, सोसाइटियों और टाउनशिप में भी मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का पर्व का जमकर आनंद उठाया जाएगा। आसमान में पतंगबाजी का जोश देखने को मिलेगा। लोग घरों की छतों पर स्पीकर लगाकर बॉलीवुड गानों के साथ ही पतंगबाजी का लुत्फ उठाएंगे। शहर के मल्हारगंज, लोहारपट्टी, छिपा बाखल, खजूरी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पतंगबाजी का धूमधाम से आनंद लिया जाएगा।