BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 2:55 pm
KHABAR : 18 करोड़ में बनेगा रॉबर्ट नर्सिंग होम का नया भवन, 120 साल पुराने ऐतिहासिक भवन को भी रखेंगे कायम, आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। नागरिकों को सालों से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले रॉबर्ट नर्सिंग होम का नया भवन जल्द बनकर तैयार होगा। इस भवन का निर्माण 18 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा, जो लगभग डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि अस्पताल के 120 साल पुराने ऐतिहासिक भवन को रंगरोगन के जरिए संरक्षित रखा जाएगा।


रॉबर्ट नर्सिंग होम कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। यहां डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी मिशनरी भावना से काम करते हैं। अस्पताल में ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में अस्पताल में 68 बेड हैं और 120 कर्मचारी कार्यरत हैं। पुराने भवन के बार-बार रिनोवेशन की आवश्यकता को देखते हुए नया जी-प्लस-2 भवन बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण किसी विश्वसनीय एजेंसी से कराया जाएगा।


बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
सोमवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में कमिश्नर दीपक सिंह की अध्यक्षता में नए निर्माण और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई। मानद सचिव डॉ. वी.एस. यशलहा ने अस्पताल के इतिहास और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE