देवास। हिन्द रक्षक संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में पतंग महोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया है। पतंग महोत्सव में बड़ी संख्या में आए बच्चों को रंग-बिरंगी पतंगों व डोर का वितरण किया गया। पतंग महोत्सव का यह 22 वां वर्ष था। पतंग व डोर लेने के लिए छोटे बच्चों में खासा उत्साह दिखा।अतिथियों ने सैकड़ों पतंग का वितरण बच्चों को किया। साथ ही तिल-गुड़ का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक गायत्री राजे पंवार,सभापति रवि जैन, महापौर गीता अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,पुर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल उपस्थित रहे। विधायक गायत्री राजे पंवार ने कहा की हिंद रक्षक संघटन द्वारा पतंग महोत्सव का आयोजन कराते हुए जो हिंदु सनातन संस्कृति के संस्कार बच्चों में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं उसके लिए मे उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं ओर बधाई देती हूं। साथ ही सभी को मकर संक्रांति की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाए। जानकारी देते हुए संगठन के जिला सयोंजक निगम में नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया हिंद रक्षक संघटन द्वारा पिछले 22 वर्षों से पतंग महोत्सव कार्यक्रम कराया जाता है इस कार्यक्रम में इस वर्ष भी भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें पारम्परिक रूप से पतंग महोत्सव के अन्तर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों को पतंग एवं तिल गुड़ का वितरण किया गया है। पतंग महोत्सव की परंपरा जो विलुप्त होती जा रही थी उसे कायम रखने के लिए 22 वर्ष पुर्व यह पतंग महोत्सव का आयोजन सुचारू किया गया था जो आज पुरे जोर शोर के साथ भव्य रुप से मनाया जा रहा है।वही शाम को भव्य श्याम किर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा से गायक परविंदर पलक ओर देवास के जितेंद्र पटेल शामिल होकर भजनों की प्रस्तुति देंगे वही 56 भोग का आयोजन भी किया जाएगा।