BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2025, 6:18 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों की छात्र संख्‍या बढ़ाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 नीमच की क्षमता 900 से अधिक विद्यार्थियों के अध्‍यापन की है। ऐसे में इस विद्यालय में कला एवं विज्ञान संकाय के अध्‍यापन की सुविधा प्रारंभ करने के लिए प्रस्‍ताव तैयार कर, भिजवाएं। साथ ही विद्यालय में नये विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान कर, विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्‍या बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान दे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय क्र.-2 नीमच की केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए दिए।
बैठक में विद्यालय के विकास सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय में पीएमश्री योजना के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों  की भी जानकारी कलेक्‍टर ने ली। कलेक्टर ने विद्यालय की दैनिक गतिविधियों , बोर्ड परीक्षा परिणाम, खेलकूद तथा अन्य उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में खेल के मैदान को विकसित करने, खेल के विशेषज्ञ कोच के माध्यम से इच्छुक विद्यार्थियों को कोचिंग सुविधा प्रदान करने, संगीत, कला व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए, स्‍कूल के सामने मुख्‍य मार्ग के दोनों ओर स्‍पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।
बैठक में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के प्राचार्य पीडी गर्ग, सांस्‍कृतिक सदस्‍य प्रेरणा ठाकरे, प्रो. संजय कुमार बिजोलिया, प्रो.राजेश मुजाल्‍दा, शिक्षक प्रतिनिधि राहुल रावत, अभिभावक सदस्‍य संगीता पाटीदार एवं दीपक लालवानी उपस्थित थे।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने उपस्थि‍तजनों का आभार माना। प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कलेक्‍टर एवं सभी समिति सदस्यों का पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर, स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE