महेश्वर। मंगलवार को पवित्र एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में संक्रांति का पर्व व बड़े ही धूमधाम और हर्षाे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भक्त मां नर्मदा के तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर गरीबों में दान धर्म किया गया। श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान सूर्य को जल चढ़ाया गया। प्रत्येक घर में चावल से बनने वाली खिचड़ा प्रसादी बनाई गई। कई जगह पर गाय को चारा खिलाया गया साथ ही नर्मदा तट पर खिचड़ी और तिल गुड़ के लड्डू बांटे गए। नगर में सुबह से ही युवा और बच्चे पतंग बाजी करते अपनी-अपनी छत पर नजर आए। पतंगबाजी का उत्साह देखते ही बन रहा था।